• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kushal tandon brokeup with 13 years younger girlfriend shivangi joshi
Last Modified: रविवार, 15 जून 2025 (16:48 IST)

13 साल छोटी गर्लफ्रेंड शिवांगी जोशी से अलग हुए कुशाल टंडन, सोशल मीडिया पर एक दूसरे को किया अनफॉलो

Shivangi Joshi
टीवी एक्टर कुशाल टंडन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कुशाल काफी वक्त से अपने से 13 साल छोटी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को डेट कर रहे थे। हालांकि कुछ समय से दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही थी। अब कुशाल ने ऑफिशियली शिवांगी से ब्रेकअप का ऐलान कर दिया है। 
 
कुशाल और शिवांगी दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। वहीं कुशाल ने एक पोस्ट शेयर करके फैंस को अपने रिलेशनशिप अपहेट के बारे में बताया। लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी। 
कुशाल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'उन सभी लोगों को, जिन्हें मैं प्यार करता हूं। उन्हें बस यह बताना चाहता हूं कि अब मैं और शिवांगी साथ नहीं हैं। हमें अलग हुए 5 महीने हो चुके हैं। तो हां, हम साथ नहीं हैं। 
 
कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी अक्सर सोशल मीडिया पर प्यार लुटाते नजर आते थे। लेकिन कुछ समय से दोनों ने एक दूसरे को लेकर कोई पोस्ट नहीं की, न ही साथ नजर आए। इसके बाद से दोनों के अलग होने की खबरें आ रही थी। अब कुशाल के पोस्ट से कंफर्म हो गया कि दोनों अलग हो गए हैं। 
 
बता दें कि शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन टीवी शो 'बरसातें- मौसम प्यार का' के वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शिवांगी जोशी 27 साल की हैं। वहीं कुशाल की उम्र 40 साल है। 
 
ये भी पढ़ें
कमल हासन का फैन स्टेज पर लेकर पहुंचा तलवार, पुलिस ने संभाला मामला