1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kamal haasans fan reached the stage with a sword police intervenes video viral

कमल हासन का फैन स्टेज पर लेकर पहुंचा तलवार, पुलिस ने संभाला मामला

Kamal Haasan
साउथ सुपरस्टार कमल हासन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ठग लाइफ' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन इवेंट में वह कन्नड़ भाषा को लेकर दिए बयान के बाद विवादों में घिर गए थे। वहीं अब कमल हासन हाल ही में चेन्नई में एक इवेंट में शामिल हुए। 
 
इस इवेंट में स्टेज पर कमल हासन के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद पुलिस को दखल देने आना पड़ा। दरअसल, कमल हसन का फैन उन्हें गिफ्ट देने के लिए एक तलवार लेकर स्टेज पर पहुंच गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
 
वीडियो में दिख रहा है कि फैन कमल हासन को तलवार हाथ में देने की कोशिश कर रहा है। लेकिन एक्टर इसे पकड़ने से इनकार कर रहे हैं। पर वे लोग बार-बार रिक्वेस्ट कर रहे हैं। इसके बाद हंगामा बढ़ता देख पुलिस को कमल हासन के बचाव में आगे आना पड़ा। 
 
इसके बाद शख्स ने तलवार नीचे रख दी और कमल हासन के साथ हाथ मिलाकर चला गया। इस घटना के कारण स्टेज पर कुछ देर के लिए हंगामा भी हुआ, जिसके बाद एक पुलिस अधिकारी को हस्तक्षेप करना पड़ा और स्थिति को नियंत्रण में लाना पड़ा। 
 
कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिलीज से पहले विवादों का सामना करना पड़ा। कमल हासन के एक बयान की वजह से 'ठग लाइफ' कर्नाटक में रिलीज नहीं हो पाई है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
13 साल छोटी गर्लफ्रेंड शिवांगी जोशी से अलग हुए कुशाल टंडन, सोशल मीडिया पर एक दूसरे को किया अनफॉलो