1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. filmmaker mahesh jirawala reportedly missing after ahmedabad plane crash

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से गुजराती फिल्ममेकर महेश जीरावाला गायब, घटनास्थल से 700 मीटर दूर मिली आखिरी लोकेशन

Ahmedabad plane crash
अहमदाबाद विमान हादसे ने पूरे देश ने झकझोर कर रख‍ दिया है। 12 जून को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एयर इंडिया का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त होकर रहवासी इलाके में गिर गया था। इस दुघर्टना में कई लोगों की मौत हो गई। 
 
इस भीषण हादसे में मृतकों की पहचान डीएनए के जरिए की जा रही है। वहीं अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से गुजराती फिल्ममेकर महेश कलावाडिया, जिन्हें महेश जीरावाला भी गायब है। उनकी आखिरी लोकेशन विमान दुर्घटनास्थल से महज 700 मीटर दूर थी। 
 
महेश की पत्नी हेलत ने आशंका जताई है कि वह विमान दुर्घटना के दौरान सड़क पर मारे गए लोगों में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने पति का पता लगाने के लिए डीएनए सेम्पल भी दिया है। पुलिस लगातार महेश की तलाश में जुटी है और उनके डीएनए भी टीम को सौंप दिए गए हैं। 
 
महेश की पत्नी ने पीटीआई को बताया कि 12 जून को वो अहमदाबाद के लॉ गार्डन में एक मीटिंग के लिए गए थे। दोपहर 1 बजकर 14 मिनट पर उन्होंने बताया कि मीटिंग खत्म हो गई है और वे घर लौट रहे हैं। जब वे देर तक नहीं लौटे, तो पत्नी ने उन्हें फोन किया। लेकिन उनका नंबर बंद था।
 
हेतल ने बताया कि महेश आमतौर पर उस रास्ते से नहीं आते थे, जहां हादसा हुआ। लेकिन उस दिन उनकी आखिरी लोकेशन विमान दुर्घटना की जगह से केवल 700 मीटर दूर थी। घटनास्थल पर कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं और कुछ लोग बुरी तरह झुलस गए। जिससे उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया। ऐसे में परिवार को आशंका है कि कहीं महेश भी इस हादसे का शिकार तो नहीं हो गए।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मिथुन चक्रवर्ती ने क्या श्रीदेवी से की थी शादी?