• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kartik aaryan film satyaprem ki katha box office collection day 3
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: रविवार, 2 जुलाई 2023 (14:56 IST)

कार्तिक आर्यन की 'सत्यप्रेम की कथा' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में तीसरे दिन आया उछाल

कार्तिक आर्यन की 'सत्यप्रेम की कथा' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में तीसरे दिन आया उछाल | kartik aaryan film satyaprem ki katha box office collection day 3
satyaprem ki katha box office collection: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। यह फिल्म सिनेमाघरों में खुशियां लाने में सफल रही है।
 
'सत्यप्रेम की कथा' ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। यह कार्तिक आर्यन के करियर की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी है। फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन थोड़ी गिरावट दर्ज की थी। शुक्रवार को फिल्म ने 7 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। 
 
वहीं तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। शनिवार को 'सत्यप्रेम की कथा' ने ओपनिंग डे से भी ज्यादा कलेक्शन किया है। फिल्म ने तीसरे दिन 10.10 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 26.35 करोड़ रुपए हो गया है। 
 
रविवार को फिल्म के कलेक्शन में और उछाल आने की उम्मीद की जा रही है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते ये फिल्म और रफ्तार पकड़ सकती है।
 
'सत्यप्रेम की कथा' एनजीई और नमः पिक्चर्स के बीच बड़े पैमाने पर सहयोग का प्रतीक है। दिलचस्प बात यह है कि साजिद नाडियाडवाला और शरीन मंत्री केडिया ने किशोर अरोड़ा और निर्देशक समीर विद्वांस के साथ अपनी अपनी फीचर फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता हैं। 'सत्यप्रेम की कथा' अब सिनेमाघरों में लगी है।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
मां चिंतपूर्णी मंदिर में पत्नी संग दर्शन करने पहुंचे गोविंदा