मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anushka sharma was seen chilling with vamika on a cycle video viral
Written By
Last Modified: रविवार, 19 जून 2022 (14:03 IST)

बेटी वामिका के साथ साइकिल चलाती दिखीं अनुष्का शर्मा, वीडियो वायरल

vamika
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ मालदीव में वेकेशन मनाकर वापस लौटी हैं। भारत वापस आते ही अनुष्का को मालदीव में बिताए पलों की याद आने लगी है। अनुष्का ने अपने वेकेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

 
इस वीडियो में अनुष्का शर्मा साइकिल चलाती हुई नजर आ रही हैं। आइसलैंड में खूबसूरत जगहों पर साइकिल चलाते हुए दिख रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ उनकी बेटी वामिका को भी देखा जा सकता है, जो पीछे बैठकर साइकिल की सवारी का मजा ले रही हैं। 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे प्यारे दो लोगों के साथ सबसे अच्छी यादें। पेडल मी बैक।' अनुष्का का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' से बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी का किरदार निभाएंगी। अनुष्का आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं।
ये भी पढ़ें
प्रियंका चोपड़ा ने पूरी की 'सिटाडेल' की शूटिंग, सेट पर कस्टमाइज्ड कार में घूमती आईं नजर