1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shooting for zoya akhtars the archies wraps up in ooty

ऊटी में खत्म हुई जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' की शूटिंग, कई स्टारकिड्स आएंगे नजर

Zoya Akhtar
फिल्ममेकर जोया अख्तर ने नेटफ्लिक्स पर आने वाली अपनी फिल्म 'द आर्चीज' के लिए ऊटी में होनी वाली शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म से बॉलीवुड के कई स्टारकिड्स एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं।

 
'द आर्चीज' शाहरुख खान की बेटी सुहाना और श्रीदेवी एवं फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर की पहली फिल्म होगी। अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा भी इसके जरिए फिल्म उद्योग में पदार्पण करने वाले हैं।
 
'टाइगर बेबी' बैनर तले रीमा कागती के साथ फिल्म बना रहीं अख्तर ने ऊटी में शूटिंग पूरी होने की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने लिखा, 'शूटिंग पूरी हुई। धन्यवाद ऊटी।'
 
खुशी कपूर ने शूटिंग खत्म होने का जश्न मनाने की तस्वीरें साझा कीं। इस फिल्म में खुशी कपूर बेट्टी कपूर की भूमिका में नजर आने वाली हैं। जबकि सुहाना खान वेरोनिका लोज, तो अगस्त्य नंदा आर्ची एंड्रयूज के पेप कॉमिक्स स्टैंडअलोन किरदार में नजर आने वाले हैं। 
 
अगला लेख
वेब सीरीज 'द चोजन वन' की टीम सड़क दुर्घटना की हुई शिकार, दो एक्टर्स की मौत