मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rocketry the nimbi effect r madhavan took 18 hours to makeover
Written By
Last Modified: शनिवार, 18 जून 2022 (17:24 IST)

'रॉकेट्री : द नांबी इफेक्ट' के लिए आर माधवन ने की कड़ी मेहनत, मेकओवर में लगते थे इतने घंटे

Rocketry The Nambi Effect
बॉलीवुड एक्टर आर माधवन इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकेट्री : द नांबी इफेक्ट' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में किया गया था। यह फिल्म पूर्व वैज्ञानिक और इसरो के एयरोस्पेस इंजीनियर नांबी नारायण की जिंदगी पर आधारित है।

 
इस फिल्म के लिए आर माधवन ने कड़ी मेहनत की है। हाल ही में आर माधवन ने सोशल मीडिया पर मेकओवर कराते हुए एक वीडियो शेयर किया है। 
 
वीडियो में आर माधवन सफेद लंबी मूंछ-दाढ़ी और बालों में दिखाई दे रहे हैं। उनके बालों को कलर ‍िकया जा रहा है। इस वीडियो के साथ माधवन ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्हें घंटों मेकअप करवाना पड़ता था।
 
वीडियो के कैप्शन में आर माधवन ने लिखा, 'जब मेकओवर के लिए 18 घंटों तक कुर्सी पर बैठा रहता था, तब मैं पता नहीं क्या बकवास करता था।'
 
आर माधवन 'रॉकेट्री : द नांबी इफेक्ट' में इसरो वैज्ञानिक, नांबी नारायणन के किरदार में दिखेंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म 01 जुलाई को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें
यह फिल्ममेकर भी था लॉरेस बिश्नोई की गैंग के निशाने पर, सुशांत की मौत का मानते थे जिम्मेदार