सम्बंधित जानकारी
- Movie Calendar 2022: अक्षय-सलमान-आमिर-टाइगर-रणवीर सहित सारे बड़े स्टार की रिलीज होने वाली फिल्में
- साल के पहले ही दिन टीना दत्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीर वायरल
- Happy New Year 2022 : बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को दी नए साल की शुभकामनाएं
- टीवी की पहली महिला अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट का निधन, अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताया शोक
- रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट ने जंगल में सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, देखिए तस्वीरें
साल 2022 में धमाकेदार कमबैक करेंगी अनुष्का शर्मा, 3 बड़े प्रोजेक्ट्स में आ सकती हैं नजर
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आई थी। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद से ही अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान ने बड़े पर्दे से दूरी बना रखी है। हालांकि अनुष्का पर्दे के पीछे जरूर सक्रिय है।
अनुष्का अक्सर अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ समय बिताती नजर आती हैं। फैंस लंबे समय से अनुष्का शर्मा को पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब खबरें आ रही है कि साल 2022 में अनुष्का शर्मा धमाकेदार कमबैक करने जा रही हैं।
खबरों के अनुसार अनुष्का शर्मा 3 बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ वापसी करेंगी। इनमें से दो थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्में हैं और तीसरी ओटीटी फिल्म है। बताया जा रहा है कि अनुष्का की ओटीटी फिल्म भारत की सबसे महंगा डिजिटल प्रोजेक्ट हो सकता है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का शर्मा की फिल्मों में वापसी 2022 में फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे अच्छी बात है। उनके तीन बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने की उम्मीद है, जिनमें से दो बड़े स्क्रीन एंटरटेनर हैं, जबकि एक बड़े पैमाने का ओटीटी प्रोजेक्ट है।
खबरों के अनुसार अनुष्का ज्यादातर उन फिल्मों का हिस्सा बनती हैं जो ब्लॉकबस्टर होने का दम रखती हो। अब जब अनुष्का फिर से अपना कमबैक कर रही हैं तो उम्मीद जताई जा रही है कि वह कोई छोटी-मोटी फिल्म के साथ अपना कमबैक नहीं करेंगी बल्कि उनकी आगामी फिल्म बड़े स्तर की कोई फिल्म होगी। अनुष्का शर्मा के इन प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट साल 2022 की शुरूआत में हो सकती है।
