गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tv actress golden girl betty white passes away at 99
Written By
Last Modified: शनिवार, 1 जनवरी 2022 (13:19 IST)

टीवी की पहली महिला अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट का निधन, अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताया शोक

First Female TV Actress
Photo - Twitter
टीवी की पहली महिला अभिनेत्री और गोल्डन गर्ल के नामसे मशहूर बेट्टी व्हाइट का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। 'द गोल्डन गर्ल्स' और 'द मैरी टायलर मूर शो' में अभिनय कर बेट्टी व्हाइट ने अमेरिकी टेलीविजन में दर्शकों के बीच अपनी एक अलग जगह बनाई थीं।

 
टीवी के इतिहास में बेट्टी व्हाइट सबसे अधिक वक्त तक काम करने वाली एक्ट्रेस थीं। उन्होंने सात दशकों से अधिक समय तक अमेरिकी टेलीविजन पर काम किया। बेट्टी व्हाइट के निधन से हॉलीवुड में शोक की लहर है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी एक्ट्रेस के निधन पर शोक जताया है। 
 
बेट्टी व्हाइट ने 2011 में 'सैटरडे नाइट लाइव' की मेजबानी भी की। बेट्टी व्हाइट को 'द मैरी टायलर मूर' शो में उनके चरित्र के लिए दो बार एमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
 
बेट्टी व्हाइट के नाम 115 एक्टिंग क्रेडिट्स भी हैं और द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल, लेडीज में, दैट 70 शो, बॉस्टन लीगल, हॉट इन क्लेवलैंड, के अलावा भी कई सारे शो का हिस्सा रहीं थीं। बेट्टी को कई सारे अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।
 
बेट्टी व्हाइट ने 2010 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड सहित तीन स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड जीते, 2011 में उन्होंने अपनी एक किताब के ऑडियो संस्करण के लिए ग्रैमी जीता था। 
 
ये भी पढ़ें
Happy New Year 2022 : बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को दी नए साल की शुभकामनाएं