1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonam kapoor new year 2022 celebration

साल 2022 के पहले दिन पति संग रोमांटिक हुईं सोनम कपूर, लिपलॉक करते हुए शेयर की तस्वीर

sonam kapoor
साल 2022 की शुरुआत हो चुकी है। कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं। कई बॉलीवुड कपल्स विदेशों में नए साल का जश्न मना रहे हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस सोनम कपूर का नाम भी शामिल है। सोनम ने अपने पति आनंद अहूजा संग लंदन में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया।

 
सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के साथ रोमांटिक अंदाज में साल 2022 का स्वागत किया। सोनम कपूर ने आनंद आहूजा संग कुछ रोमाटिंक तस्वीरें शेयर की है। एक तस्वीर में वह पति को लिपलॉक करती नजर आ रही हैं। दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं।
 
 
इन तस्वीरों के साथ सोनम ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे जीवन के प्यार के लिए नया साल मुबारक हो। वह सिर्फ #एवरीडेफेमोमिना नहीं है, वह हर साल अमेजिंग है और वह व्यक्ति जिसके साथ मैं हर नया साल बिताना चाहती हूं। 2022 में आप सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और पूर्ति की कामना करती हूं।'
 
 
बता दें कि शादी के बाद सोनम कपूर फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। वह अपने पति के साथ लंदन में रह रही हैं। फैमिली से मिलने सोनम अक्सर मुंबई आती रहती हैं। 
अगला लेख
Happy Birthday : इस वजह से अपने पति की फिल्मों में काम नहीं करतीं विद्या बालन