1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. happy new year 2022 bollywood celebs wishes

Happy New Year 2022 : बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को दी नए साल की शुभकामनाएं

Happy New Year 2022
साल 2022 नई उम्मीदें लेकर आ गया है। कोरोना की पाबंदियों के बीच आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी न्यू ईयर का धमाकेदार अंदाज में वेलकम किया। हर तरफ नए साल की बधाईयों का तांता लगा हुआ है। सेलेब्स भी अपने फैंस को सोशल मीडिया पर साल 2022 की बधाईयां दे रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग रोमांटिक अंदाज में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। निक जोनस ने प्रियंका संग एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, My forever New Years kiss.
 
सोनम कपूर ने भी पति आंनदा आहूजा संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी। एक्ट्रेस ने लिखा, मेरे जीवन के प्यार के लिए नया साल मुबारक हो। वह सिर्फ #एवरीडेफेमोमिना नहीं है, वह हर साल अमेजिंग है और वह व्यक्ति जिसके साथ मैं हर नया साल बिताना चाहती हूं। 2022 में आप सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और पूर्ति की कामना करती हूं।'
 
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ जंगल सफारी में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। 
 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी, उन्होंने लिखा, वर्ष नव, हर्ष नव ; जीवन उत्कर्ष नव। नवल चाह, नवल राह, जीवन का नव उत्साह। नव तरंग नव उमंग जीवन का नव प्रसंग। New Year 2022

 
 






अगला लेख
टीवी की पहली महिला अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट का निधन, अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताया शोक