सम्बंधित जानकारी
- अमेरिका में वर्ल्ड क्लास क्रिकेट स्टेडियम बनाएंगे शाहरुख खान, बैठ सकेंगे इतने लोग
- जब अनुष्का शर्मा ने रणबीर कपूर को मारा था जोरदार थप्पड़, ऐसा था एक्टर का रिएक्शन
- मनोज पाहवा ने बताई 'होम शांति' से जुड़ी खास बात, कहा- 'शूटिंग के दौरान शुरू की थी अपने घर को बनाने की प्रक्रिया'
- इस बीमारी से जूझ रहीं आमिर खान की बेटी आइरा, बोलीं- ये बहुत डरावना एहसास...
- अजय देवगन की 'दृश्यम 2' में हुई इस एक्टर की एंट्री, तब्बू ने इस अंदाज में किया वेलकम
रूस से चल रही जंग के बीच यूक्रेन पहुंचीं एंजेलिना जोली | angelina jolie visits ukraine amid war
रूस और यूक्रेन के बीच महीनों से युद्ध चल रहा है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में हर तरफ तबाही का मंजर नजर आ रहा है। इसी बीच हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली को यूक्रेन के लवीव में एक कैफे में देखा गया। वह वहां पर बच्चों से भी मिलती नजर आईं।
एंजेलिना जोली यूनाइटेड नेशंस की गुडविल अंबेसडर हैं। उन्होंने यूक्रेन के मेडिकल वॉलिंटियर्स से भी मुलाकात की। इस दौरान एंजेलिना डोनेटस्क क्षेत्र से निकाले गए अनाथों और घायल बच्चों से भी मिलीं।
एंजेलिना जोली बोर्डिंग स्कूल गईं जहां उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनके साथ सेल्फी ली। एंजेलिना ने बच्चों से वापस आने का वादा भी किया।
कैफे से एंजेलिना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अचानक एक कैफे में पहुंचकर सभी को शॉक कर देती हैं लेकिन इस बीच उसी कैफे में बैठे हुए एक लड़के की नजर उन पर नहीं जाती है वो इस कदर अपने फोन में खोया है कि उसे पता ही नहीं चला।
बता दें कि एंजेलिना जॉली तकरीबन दो दशक से संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त से जुड़ी हुई हैं और लोगों की भलाई के लिए काम करती हैं।
