1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Amy Jackson, Marriage, Boyfriend, 2.0, Rajinikanth,Akshay Kumar

2.0 के रिलीज के पहले ही हो जाएगी शादी

एमी जैक्सन
हाल ही में खबर आई थी कि एक्ट्रेस एमी जैक्सन अपने एक्स-बॉयफ्रेंड प्रतीक बब्बर से आगे बढ़ किसी और को डेट कर रही हैं। उनके यह बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटो ब्रिटिश बिज़नेसमैन हैं। उन्होंने साथ में कई पिक्चर्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। अब खबर है कि दोनों शादी करने वाले हैं। 
 
एमी ने बॉलीवुड में इतना नाम नहीं कमाया लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। लोगों ने इनके नए बॉयफ्रेंड को पसंद किया। खबर है कि इस वर्ष वे दोनों शादी कर सकते हैं। हालांकि एमी ने अपने रिलेशनशिप को काफी पर्सनल बना रखा है। 
 
एमी ने सोशल मीडिया पर उनके साथ बहुत पिक्चर्स पोस्ट किए हैं लेकिन मीडिया के सामने इस बारे में ज़्यादा बात नहीं की। एमी ने जॉर्ज के साथ एक पिक्चर हाल ही पोस्ट किया और उसके बाद दोनों की चर्चाएं बढ़ने लगीं। खबर के मुताबिक दोनों पिछले साल ही शादी करने वाले थे लेकिन डेट्स की वजह से यह आगे बढ़ गया। 
 
फिलहाल डेट्स, वेन्यु कुछ भी पता नहीं है, लेकिन शादी वाली खबर भी उनके फैंस के लिए कम नहीं है। एमी, अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म '2.0' में नजर आने वाली हैं। 
 
2.0 कब रिलीज होगी यह तो पता नहीं। क्या एमी इसके पहले ही शादी कर लेंगी? 
अगला लेख
अच्छी फिल्म की उम्मीद जगाता है 'ब्लैकमेल' का ट्रेलर