1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Amul Newton Respect

अमूल ने दिया 'न्यूटन' को अपने अनोखे तरीके से सम्मान

Newton
ऑस्कर में जाते ही राजकुमार राव की न्यूटन, साल की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। फिल्म तो पहले से ही लाजवाब मानी जा रही थी लेकिन इसके रिलीज़ होने के साथ इसकी ऑस्कर में एंट्री हो जाने की खबर से वाकई देश बहुत खुश है। इसी खुशी को भारत की सबसे बड़ी डेयरी फर्म ने भी अपने एक पोस्टर के साथ बयां किया।  
 
अमूल ने एक पोस्टर बनाया है जिसमें राजकुमार के न्युटन वाले लुक के साथ एक लड़के को ऑस्कर अवॉर्ड के साथ दिखाया गया है। इस प्यारे से कार्टून पिक्चर में लिखा है "न्यू टर्न्स फॉर द ऑस्कर्स"। अमूल ने इस तरह फिल्म को पूरा सम्मान दिया है। 
 
अमित मसुरकर द्वारा निर्देशित और राजकुमार राव द्वारा अभिनीत यह फिल्म 22 सितंबर को रिलीज़ हुई है और इस साल की सबसे हिट फिल्म रही है।
अगला लेख
टाइगर और दिशा का ट्विटर पर बोल्ड अवतार !