1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Tiger Shroff Disha Patni Bold Photo

टाइगर और दिशा का ट्विटर पर बोल्ड अवतार !

Baaghi 2
एक्टर टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पाटनी जल्द ही एक फिल्म में साथ नज़र आने वाले हैं। ये रियल लाईफ़ कपल अब फिल्मी पर्दे पर भी साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। ये जोड़ी फिल्म 'बाघी 2' में नजर आएगी। फिल्म का पहला शेड्यूल खत्म हो चुका है और टाइगर ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट किया है। 
 
इस फोटो में टाइगर और दिशा एक स्विमिंग पूल में हैं। जिसमें टाइगर की शानदार बॉडी और दिशा की बैक दिखाई दे रही है, लेकिन दोनों के चेहरे नज़र नहीं आ रहे। कैप्शन ने उन्होंने लिखा है कि पहला शेड्यूल खत्म। इससे पहले टाइगर ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह स्विमिंग पूल से बाहर निकलते हुए नजर आए थे।
 
बाघी 2, 2016 में आई बाघी की सिक्वल है, जिसमें श्रद्धा कपूर हीरोइन थीं। बाघी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के प्यार के किस्से आजकल बहुत सामने आ रहे हैं। अब तक दोनों में से किसी ने इसे सबके सामने स्वीकार नहीं किया है। लेकिन अब इस बोल्ड फोटो को देखकर उनके बीच की कैमिस्ट्री समझ आ रही है। 
 
फिल्म का निर्माण साजिद नाडियावाला और निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। फिल्म में हो सकता है टाइगर डबल रोल में दिखाई दें। फिल्‍म अगले साल 27 अप्रैल, 2018 को रिलीज होने की उम्मीद है।
अगला लेख
अमूल ने दिया 'न्यूटन' को अपने अनोखे तरीके से सम्मान