Hanuman Chalisa
Wed, 29 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Amitabh Bachchan, Varun Dhawan, Dibba Gul

क्या अमिताभ के साथ फिल्म कर पाएंगे वरुण?

अमिताभ बच्चन
यशराज फिल्म्स ने अमिताभ बच्चन और वरुण धवन के साथ पहली बार एक सेटअप तैयार किया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम 'डिब्बा गुल' होगा और इसे प्रदीप सरकार निर्देशित करेंगे। फिल्म की कहानी मुम्बई के डिब्बा वालों से जुड़ी होगी, जो रोज़ लाखों लोगों को उनके काम की जगह तक घर का खाना पहुंचाते है। इनके संगठनात्मक तालमेल पर दुनिया भर में अनुसंधान भी हो चुके हैं। 
फिल्म में अमिताभ डिब्बा वालों के मुखिया का किरदार निभाएंगे जबकि वरुण धवन को एक एमबीए टॉपर का किरदार दिया गया है, जो इन डिब्बावालों के साथ दो महीने की इंटर्नशिप करता है। फिल्म की कहानी बच्चन और वरुण के रिश्तों पर आधारित होगी। ये पहली बार होगा जब वरुण, मेगास्टार के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
 
वरुण को अमिताभ के साथ काम करने के लिये लंबा इंतज़ार करना होगा। बताया जा रहा है कि प्रदीप सरकार अपनी पटकथा को अंतिम रूप देने में लगे हैं। अमिताभ और आमिर खान अगले साल गर्मियों में इसी बैनर की फिल्म ' ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ' की शूटिंग शुरू करेंगे और इस कारण डिब्बा गुल की शूटिंग अगले साल के अंत से पहले शुरू नहीं हो पायेगी। वरुण ने भी अभी इस फिल्म के लिए डेट नहीं दी है क्योंकि वे अन्य फिल्मों में व्यस्त हैं। चर्चा चल पड़ी है कि क्या वरुण और अमिताभ साथ काम कर पाएंगे? 
ये भी पढ़ें
अब फोर्स 3 की तैयारी