1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Amitabh Bachchan

अमिताभ संग काम करने से पहले बेचैन थीं फातिमा

Amitabh Bachchan
मुंबई। बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री फातिमा सना शेख महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को लेकर बेचैन थीं।
 
विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में फातिमा और अमिताभ के अलावा आमिर खान और कैटरीना कैफ भी हैं। फातिमा ने माना कि अमिताभ बच्चन के साथ काम करने से पहले वे बहुत बेचैन थीं और खुद 'बी बिग' ने उनसे बात कर उन्हें कम्फर्टेबल महसूस करवाया।
 
फातिमा ने कहा कि फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में काम करने का उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा है। लेकिन अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग से पहले उनकी हालत खराब हो गई थी। मैं बहुत ही भाग्यशाली हूं कि मुझे महानायक के साथ काम करने का अवसर मिला। अमिताभ एक बहुत ही गजब के अभिनेता हैं। 
 
जब उन्होंने देखा कि मैं शॉट से पहले कम्फर्टेबल नहीं हूं तो वे मेरे पास आए और मुझे हौसला दिया। उसके बाद मैं सामान्य हो गई। गौरतलब है कि फातिमा सना शेख की ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में काम किया था। (वार्ता)
अगला लेख
मैं किसी और की तरह क्यों बनना चाहूंगा? : शाहरुख