1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. 'पुष्पा' की रिलीज के बाद अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता में हुआ इजाफा, इंस्टाग्राम पर हुए इतने लाख फॉलोअर्स

allu arjun crosses 15 million follower mark on instagram | 'पुष्पा' की रिलीज के बाद अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता में हुआ इजाफा, इंस्टाग्राम पर हुए इतने लाख फॉलोअर्स

Pushsha The Rise
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा : द राइज' को देशभर में दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के दमदार डायलॉग, एक्टिंग और जबरदस्त डांस फैंस को खूब पसंद आ रहा हैं। इस फिल्म की रिलीज के बाद अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता में और भी इजाफा हो गया है।

 
अल्लू अर्जुन के इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने के साथ ही अभिनेता साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पहले ऐसे अभिनेता बन गए हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर इतने फैंस है। 
 
इस बात की खुशी जाहिर करते हुए अल्लू अर्जुन ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए जश्न मनाया है। इस तस्वीर में अल्लू ब्लैक कलर की टी-शर्ट और पैंट पहने स्टाइलिश अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में 15 मिलियन फॉलोअर्स के धन्यवाद लिखा भी नजर आ रहा है। 
 
तस्वीर शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने लिखा, '15 मिलियन फैंस... इतना प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया। हमेशा कृतज्ञ रहूंगा। संक्रांति की शुभकामनाएं।'
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन ने साल 2003 में फिल्म 'गंगोत्री' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। अल्लू आखिरी बार फिल्म 'पुष्पा' में नजर आए हैं। यह फिल्म तेलुगु के साथ तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिन्दी में भी रिलीज हुई है।
 
अगला लेख
Bigg Boss 15 : तेजस्वी प्रकाश पर भड़के सलमान खान, बोले- जिस थाली में खाते हैं उसी में कोई छेद करता है?