गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. पिंक बिकिनी में उर्वशी रौटेला ने बिखेरा हुस्न का जलवा, वीडियो वायरल
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (17:42 IST)

पिंक बिकिनी में उर्वशी रौटेला ने बिखेरा हुस्न का जलवा, वीडियो वायरल

Urvashi Rautela
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्वशी का ग्लैमरस अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आता है।

 
हाल ही में उर्वशी ने अपना एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में उर्वशी बिकिनी पहने समंदर किनारे बोल्ड अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। इस स्लो मोशन वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज देखने लायक है।
 
वीडियो में उर्वशी ने पिंक कलर बिकिनी पहनी है और नीचे स्टॉल बांधा है। वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'याद रखिए प्यार अंधा होता हैl'
 
एक्ट्रेस के इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। फैंस कमेंट करके एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले उर्वशी का एक बाथरूम वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह शॉवर लेती नजर आई थीं। 
उर्वशी रौटेला की खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 44 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हुए हैं। उर्वशी जल्द ही साइंस-फिक्शन तमिल फिल्म के साथ अपना साउथ डेब्यू करने जा रही हैं।
ये भी पढ़ें
मकर संक्रांति के मौके पर सूर्य को अर्घ्य देते हुए 'अंगूरी भाभी' ने कर दी यह गलती, यूजर्स ने लगाई क्लास