1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. कोरोनावायरस की चपेट में आ गए थे रितिक रोशन, परिवार से दूर इस जगह थे क्वारंटीन

hrithik roshan tested corona positive | कोरोनावायरस की चपेट में आ गए थे रितिक रोशन, परिवार से दूर इस जगह थे क्वारंटीन

hrithik roshan
देश में इन दिनों कोरोनावायरस की तीसरी लहर कहर बरपा रही है। इस महामारी की चपेट में कई सेलेब्स भी आ रहे हैं। बीते दिनों रितिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी कोरोना से संक्रमित पाई गई थीं। अब ताजा जानकारी के अनुसार सुजैन से पहले रितिक रोशन भी कोरोना की चपेट में आ गए थे।

 
रितिक रोशन की कोरोना रिपोर्ट अब निगेटिव आ चुकी है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद रितिक ने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया था। वह अपने माता- पिता राकेश रोशन और पिंकी रोशन से दूर रह रहे थे। 
 
खबरों के अनुसार रितिक रोशन कुछ दिनों से अपने मुंबई के वर्सोवा लिंक रोड पर स्थित अपने नए फ्लैट में थे। खबरों के अनुसार रितिक से जुड़े एक सूत्र का कहना है, वह ठीक हो गए हैं और अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में ऋतिक ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।
अगला लेख
पर्दे पर फिर दिखेगा अनोखा टैलेंट, इस दिन से शुरू हो रहा 'इंडियाज गॉट टैलेंट'