1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranveer singh compares rocky aur rani ki prem kahani to kabhi khushi kabhie gham

रणवीर सिंह ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की तुलना इस फिल्म से की, बोले- इसमें सब कुछ मिलेगा

Ranveer Singh
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेन्द्र भी नजर आएंगे। बीते दिनों इस फिल्म पर काम शुरू हो चुका है।

 
इस फिल्म से करण जौहर लंबे समय के बाद निर्देशन में कमबैक कर रहे हैं। रणवीर सिंह ने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की तुलना ‘कभी खुशी कभी गम’ से की है।
 
रणबीर सिंह ने बताया कि फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' एकदम करण जौहर स्टाइल की फिल्म होने वाली है। जैसे कि कभी खुशी कभी गम। इसमें सब कुछ मिलेगा। करण जौहर स्टाइल के गाने, ग्लैमर, बेहतरीन दिखने वाले कैरेक्टर्स, फैमिली, ड्रामा और ह्यूमर होगा। फिल्म पर अभी तक काफी अमेजिंग काम हुआ है और फिल्म 60 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी है।
 
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
 
अगला लेख
फिल्म 'कुत्ते' में निगेटिव किरदार में नजर आएंगी तब्बू, विशाल भारद्वाज के बेटे करेंगे निर्देशित