1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ajay devgns bholaa world television premiere on zee cinema on 27 august

अजय देवगन की 'भोला' का होने जा रहा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, इस दिन जी सिनेमा पर होगी टेलीकास्ट

ajay devgn
Bholaa World Television Premiere: अजय देवगन की फिल्म 'भोला' को बड़े पर्दे पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में अजय का रौद्र रूप दषखने को मिला था। वहीं अब यह फिल्म टीवी पर भी दस्तक देने जा रही है। फिल्म भोला की वर्ल्ड टेलीविजयन प्रीमियर की डेट सामने आ गई है।
 
भोला का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर जी सिनेमा पर 27 अगस्त को रात 8 बजे होगा। अजय देवगन ने बताया, भोला एक भव्य एक्शन फिल्म है, जिसमें गहरे जज़्बात हैं। एक डायरेक्टर और एक एक्टर, दोनों ही रूप में भोला बनाना मेरे लिए एक दिलकश सफर रहा। 
 
अजय देवगन ने कहा, मैं हमेशा नई-नई फिल्म निर्माण तकनीक पेश करने की कोशिश करता हूं, जिनमें से ज्यादातर भोला के एक्शन दृश्यों में इस्तेमाल की गई हैं। इस फिल्म में एक बाप-बेटी का दिल छू लेने वाला रिश्ता यकीनन बहुत-से लोगों से जुड़ जाएगा। अब मुझे उसे पल का इंतजार है, जब दर्शक टेलीविजन पर यह फिल्म देखेंगे और भोला की दुनिया में गहरे उतर जाएंगे।
 
बता दें कि 'भोला' का निर्देशन खुद अजय देवगन ने किया है। इस फिल्म में अजय के साथ तब्बू, अमाला पॉल, संजय मिश्रा, मकरंद देशपांडे, दीपिक डोबरियाल और श्रीधर दुबे अहम किरदार में हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पर्दे पर दिखेगी 'चंद्रयान 3' की सफलता, जगन शक्ति ने किया फिल्म बनाने का ऐलान