1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ajay Devgn Daughter Nyasa may join Bollywood

शाहरुख के बाद अजय देवगन की बेटी न्यासा भी रखेंगी बॉलीवुड में कदम!

अजय ने बताया कि न्यासा का पूरा ध्यान पढ़ाई पर

न्यासा देवगन
शाहरुख खान कह चुके हैं कि उनकी बेटी सुहाना खान की रूचि एक्टिंग में है और जल्दी ही वह फिल्मों में अभिनय करती दिखाई देंगी। सुहाना की लांचिंग की तैयारियां चल रही है और करण जौहर या संजय लीला भंसाली में से कोई एक सुहाना को लेकर फिल्म बनाएगा। 
 
इसी बीच अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। न्यासा के मॉम और डैड यानी काजोल और अजय दोनों का फिल्मों से नाता है इसलिए माना जा रहा है कि अजय की बेटी भी फिल्मों में नजर आ सकती हैं। 
 
हाल ही में अजय ने अपनी आगामी फिल्म 'टोटल धमाल' का ट्रेलर लांच किया। इस दौरान अजय से पूछा गया कि क्या उनकी बेटी भी न्यासा फिल्मों में अभिनय को लेकर उत्सुक हैं? 
 
अजय ने कहा कि न्यासा फिलहाल पढ़ाई में व्यस्त हैं। वह विदेश में पढ़ाई कर रही है और उसका सारा ध्यान अपनी पढ़ाई पर है। बॉलीवुड को ज्वाइन करने का उनका कोई इरादा नहीं है। संभव है कि आगे चलकर उनका मन बदल जाए। 
 
यानी अजय ने गोलमोल जवाब दिया है। चूंकि न्यासा की उम्र अभी कम है इसलिए अजय नहीं चाहते कि उसके करियर की चर्चा की जाए, लेकिन जब हीरोइन बनने के लायक उम्र हो जाएगी तो संभव है कि न्यासा फिल्मों में कदम रख दे। 
 
फिलहाल अजय 'टोटल धमाल' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। यह फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होगी। 
अगला लेख
लाजवाब जोक : हिम्मत ए मर्दा तो मदद ए खुदा का मतलब जानकर हंसी फूट पड़ेगी