1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aditya roy kapur worked hard for rashtra kavach om

'राष्ट्र कवच ओम' के‍ लिए आदित्य रॉय कपूर ने की कड़ी मेहनत, इस स्ट्रिक्ट डाइट को किया फॉलो | aditya roy kapur worked hard for rashtra kavach om

Rashtra Kavach Om
बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर अपनी हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर 'राष्ट्र कवच ओम' के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ओम में अपने पहले कभी नहीं देखे गए अवतार और फिज़िक के लिए आदित्य लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। आदित्य ने अपनी चॉकलेट बॉय की छवि से परे युवाओं को अपने दिल छू लेने वाले एक्शन्स के साथ ही गहन समर्पण और अपनी आदतों में बदलाव का खुलासा किया।

 
आदित्य ने महीनों तक मार्शल आर्ट्स, लड़ाई के विभिन्न तरीकों और भारी हथियारों के उपयोग के लिए मजबूत प्रशिक्षण लिया। इसके साथ ही उन्हें अपने सामान्य आहार और वर्कआउट रूटीन से परे पॉवर-पैक्ड शेड्यूल और स्ट्रिक्ट डाइट को भी अपनाना पड़ा, क्योंकि जो भूमिका वे निभा रहे हैं, उसके लिए बहुत अधिक पुष्टता और शक्ति की आवश्यकता है।
 
अपने इस बदलाव की यात्रा के बारे में बात करते हुए आदित्य ने कहा, मैं स्ट्रिक्ट डाइट पर था, और खुद को धोखा नहीं दे सकता था। मुझे बहुत कुछ खाना होता था, जैसे- प्रोटीन, ब्राउन राइस और शकरकंद आदि, और साथ ही तेल से पूरी तरह परहेज करना होता था। 
 
उन्होंने कहा, डाइट कोक ही मेरे लिए एकमात्र मीठी चीज थी। इस प्रकार वह मेरे लिए जीवन रक्षक की तरह था। यह काफी उबाऊ है, लेकिन जाहिर है, यदि आप एक लक्ष्य की ओर काम कर रहे हैं, तो इसे खुशी से आपको अपनाना होता है।
 
फैंस आदित्य को पहली बार एक दमदार एक्शन-फ्लिक कमांडो भूमिका में देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। ज़ी स्टूडियोज और अहमद खान द्वारा प्रस्तुत, ए पेपर डॉल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन, ज़ी स्टूडियोज, शायरा खान और अहमद खान द्वारा निर्मित, इस फिल्म का निर्देशन कपिल वर्मा ने किया है। फिल्म 'राष्ट्र कवच ओम' 1 जुलाई 2022 को रिलीज होगी। 
 
अगला लेख
स्वयंवर- मीका दी वोटी : कंटेस्टेंट बुशरा शेख के साथ रोमांटिक हुए मीका सिंह, जमकर की तारीफ