1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vidyut jammwal was seen doing yoga lap in himalayas

शर्टलेस होकर विद्युत जामवाल ने बर्फ में बैठकर किया योग, वीडियो वायरल

Vidyut Jamwal
विद्युत जामवाल बॉलीवुड के बेहतरीन एक्शन स्टार्स में से एक हैं। वह अपनी फिल्मों में काफी धमाकेदार एक्शन सीन करते नजर आते हैं। विद्युत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'खुदा हाफिज : चैप्टर 2' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच विद्युत जामवाल का एक वीडियो सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।

 
इस वीडियो में विद्युत जामवाल हिमायल पर छह फीट गहरी बर्फ में ढके नजर आ रहे हैं। उन्होंने शर्टलेस होकर बर्फ के अंदर बैठे हुए देखा जा सकता है। वह कलारिपयाट्टू (भारतीय मार्शियल आर्ट्स) का अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें श्वास को नियंत्रित करने के लिए क्रियाओं को करते हुए देखा जा सकता है।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए विद्युत ने कैप्शन में‍ लिखा, 'कलारिपयाट्टू कहता है...आपके अंदर का योगी उदय के इंतजार में है।' 
 
विद्युत जामवाल इन दिनों 'खुदा हाफिज 2' का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में शिवालेखा ओबेरॉय भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 8 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
अगला लेख
'वांटेड गर्ल' आयशा टाकिया ने पति संग शेयर की तस्वीर, यूजर्स बोले- अपना चेहरा क्यों खराब किया...