1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. actor arun bali hospitalized suffering from rare disease

दुर्लभ बीमारी का शिकार हुए एक्टर अरुण बाली, अस्पताल में भर्ती

Arun Bali
Photo - Facebook
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अरुण बाली की तबियत खराब हो गए हैं। उन्हें मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 79 साल के अरुण बाली एक दुर्लभ बीमारी का सामना कर रहे हैं। वह न्यूरोमस्कुलर बीमारी से ग्रस्त हैं। इस बीमारी की वजह से उन्हें बोलने में दिक्कत हो रही है।

 
खबरों के अनुसार सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन की मेंबर नुपुर अलंकार ने बताया कि, उनके फोन पर अरुण बाली जी का फोन आया, वो सही से बोल नहीं पा रहे थे। ऐसा लग रहा था वो ठीक नहीं है, जिसके बाद उनकी बात अरुण बाली की बेटी इतीश्री से हुई जिसके बाद पता चला कि वो Myasthenia Gravis नाम की बीमारी से पीड़ित है, जिसमें बोलने के साथ-साथ शरीर में काफी दिक्कत होती है। 
 
बता दें कि अरुण बाली बहुत लंबे अरसे से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। इसके अलावा वह कई टीवी शो में भी काम कर चुके हैं। वह चाणक्य, कुमकुम, स्वाभिमान जैसे शोज में एक्टिंग कर चुके हैं। 
 
अरुण बाली ने खलनायक, फूल और अंगारे, ओम जय जगदीश, लगे रहो मुन्ना भाई, 3 इडियट्स, बर्फी, एयरलिफ्ट, बागी 2, केदारनाथ, पानीपत सहित कई हिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने तेलुगु और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। 
 
अगला लेख
क्या श्वेता तिवारी की बेटी पलक को डेट कर रहे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम? साथ में हुए स्पॉट