1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra welcomes a baby through surrogacy

सरोगेसी के जरिए मां बनीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

priyanka chopra
मुंबई। मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। अभिनेत्री ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी। प्रियंका और निक ने 2018 में भारत में विवाह किया था।
 
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को यह खुशखबर दी। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा कि हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है।
 
अभिनेत्री ने आगे लिखा कि इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।

प्रियंका ने अपने बच्चे के नाम या लिंग का खुलासा नहीं किया और अनुरोध किया कि इस विशेष समय पर उनकी निजता का ख्याल रखा जाए।
अगला लेख
आप कितने बूढ़े हो गए हो... : मजेदार हैं ये ज्ञान