शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ahan shetty film tadap to stream on ott platform disney plus hotstar from Jan 28
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (18:10 IST)

सिनेमाघरों के बाद अब इस दिन ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी अहान शेट्टी की 'तड़प'

सिनेमाघरों के बाद अब इस दिन ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी अहान शेट्टी की 'तड़प' - ahan shetty film tadap to stream on ott platform disney plus hotstar from Jan 28
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी साल 2021 में फिल्म 'तड़प' से इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। तड़प एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें तारा सुतारिया ने फीमेल लीड रोल निभाया।

 
फिल्म में अहान और तारा की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया। यह फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तड़प ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 28 जनवरी को स्ट्रीम की जा रही है।
 
इसकी जानकारी फिल्म के निर्देशक मिन लूथरिया ने सोशल मीडिया के जरिए दी। मिलन ने बताया कि 28 जनवरी को तड़प ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
 
बता दें कि तड़प तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'आरएक्स 100' का आधिकारिक हिन्दी रीमेक है। फिल्म में अहान ने इशाना का किरदार निभाया है जोकि मंसूरी अत्तराखंड से है। इशाना की मुलाकात रमीसा (तारा सुतारिया) से होती है जोकि विदेश से आई हैं। दोनों मिलते हैं और प्यार कर बैठते है। 
 
ये भी पढ़ें
पुरुष सुंदर महिलाओं को पसंद करता है : Funny Joke