1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. palak tiwari spotted with ibrahim ali khan video viral

क्या श्वेता तिवारी की बेटी पलक को डेट कर रहे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम? साथ में हुए स्पॉट

Shweta Tiwari
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर नए-नए रिश्ते जुड़ते रहते हैं। इन दिनों बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इब्राहिम का नाम टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी से जुड़ गया है। 

 
दरअसल, बीती रात इब्राहिम और पलक को साथ में स्पॉट किया गया। दोनों एक ही कार में बैठे कही जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही पैपराजी की नजर उनपर पड़ी पलक तिवारी हाथों से अपना चेहरा छुपाने लगीं। सोशल मीडिया पर इब्राहिम और पलक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
 
सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। यूजर्स इस पर तरह तरह के कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग इसे दोस्ती से बढ़कर बता रहे हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो पलक तिवारी जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वह विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'रोज' में नजर आएंगे। वहीं इब्राहिम अली खान इन दिनों करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहें हैं।
 
अगला लेख
36 फॉर्महाउस मूवी रिव्यू: उजाड़ है यह फॉर्महाउस