शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. abhishek bachchan on aishwarya rai bachchan acting tips
Written By

पत्नी बनने के पहले ही ऐश्वर्या से अभिषेक को मिली यह सीख

पत्नी बनने के पहले ही ऐश्वर्या से अभिषेक को मिली यह सीख - abhishek bachchan on aishwarya rai bachchan acting tips
इन दिनों बॉलीवुड में नई-नई जोड़ियां सुर्खियां बना रही हैं। लेकिन इन्हीं नई जोड़ियों के बीच एक पुराना कपल भी हमेशा चर्चा में बना रहता है। बात हो रही है बेहद गॉर्जियस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनके एक्टर पति अभिषेक बच्चन की। दोनों की लव स्टोरी कई बाकी लव स्टोरिज़ को फेल कर देती है। 
 
जुनियर बच्चन और पूर्व मिस वर्ल्ड की जोड़ी 11 वर्षों से बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा का विषय बनी रहती है। दोनों का प्यार 2007 में उनकी शादी के बाद ही बढ़ा जो वक़्त के साथ बढ़ता ही जा रहा है। दोनों की एक बेटी आराध्या भी है। ऐश्वर्या और अभिषेक अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में हमेशा एक-दूसरे का साथ देते नज़र आते हैं। हाल ही में अभिषेक ने बताया कि ऐश्वर्या ने उनका बहुत साथ दिया है। 
 
बॉलीवुड के फैंस अच्छी तरह से जानते हैं कि ऐश्वर्या हमेशा से अभिषेक से ज़्यादा फेमस रही हैं। उन्हें अभिषेक से बेहतर माना जाता है और अच्छी बात यह है कि अभिषेक भी इस सच्चाई से खुश ही हैं। उनसे हाल ही पुछा गया कि उन्हें अब तक कि बेस्ट एक्टिंग एडवाइस क्या मिली है। इस बारे में जुनियर बच्चन ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या का जिक्र किया। अभिषेक ने बताया कि ऐश्वर्या ने उन्हें बेस्ट एक्टिंग टिप दी है। 
 
अभिषेक ने बताया कि दोनों जब अपनी पहली फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' शूट कर रहे थे तब ऐश्वर्या ने उनसे बताया था कि अपने दांतों को चैक करे, और अपनी नाक चैक करें। यह अभिषेक के लिए ऐश्वर्या की तरफ से एक प्रेक्टिकल टिप थी। हालांकि अभिषेक ने यह भी बताया कि उन्हें बेहतरीन एक्टर अनुपम खेर से भी बहुत कुछ सीखने को मिला है। अभिषेक ने खुलासा किया कि जब वे मुश्किलों से गुज़र रहे थे तब अनुपम खेर ने उन्हें मोटिवेट करते हुए कहा था कि चिंता मत करो क्योंकि ग्लैशियर हमेशा हल्की चीज़ों को ही उठाता है। अभिषेक के लिए यह मोटिवेशन बहुत अच्छा रहा। 
 
अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में बहुत ही कम फिल्में की हैं लेकिन कुछ फिल्में हमेशा उन्हीं के नाम से याद की जाती हैं। धूम फ्रैंचाईज़ी की सभी फिल्में उनके बिना अधूरी हैं। वहीं पा और गुरू जैसी फिल्मों में उनके रोल को बहुत तारीफें मिली। अब अभिषेक जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्ज़ियां' में नज़र आने वाले हैं। इसमें उनके साथ विकी कौशल और तापसी पन्नू भी होंगे। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने सराहा है और यह 14 सितंबर को रिलीज़ हो रही है। अभिषेक ने यह खुलासे अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही किए। 
ये भी पढ़ें
इस एक्टर के सामने ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे आमिर खान