1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Farhan Akhtar, Shibani Dandekar, Romance

शिबानी के साथ चल रहा है फरहान अख्तर का रोमांस, साथ मना रहे हैं छुट्टियां!

फरहान अख्तर
पत्नी से अलग होने के बाद फरहान अख्तर का नाम अदिति राव हैदरी से जुड़ा। फिर श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस की खबरें जम कर आने लगीं। ये खबरें अभी थमी भी नहीं थी कि फरहान का नाम शिबानी दांडेकर से जोड़ा जा रहा है। 
 
इस तरह की खबरों को और बल तब मिला जब कुछ तस्वीरें सामने आईं। हाल ही में शिबानी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर डाली। फोटो में शिबानी एक पुरुष का हाथ पकड़ा हुआ है और वे पीछे मुड़ कर देख रही हैं। पुरुष का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है कि ये शख्स कोई और नहीं बल्कि फरहान ही हैं।  
 
दोनों के बारे में खबर है कि ये साथ में छुट्टियां मना रहे हैं। वे कनाडा में हैं। वहीं से फोटो शेयर किए जा रहे हैं। लगता है कि अब दोनों अपने इस रिश्ते को छिपाना नहीं चाहते हैं। 
 
38 वर्षीय शिबानी गायिका, अभिनेत्री, एंकर और मॉडल हैं। वे रॉय, शानदार, सुल्तान, नाम शबाना जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 
अगला लेख
सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ ये दो सितारे आएंगे नजर