समलैंगिकता पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से करण जौहर खुश, कहा कि ऑक्सीजन वापस आ गई
समलैंगिकता पर ऐतिहासिक फैसला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समलैंगिकता अपराध नहीं है। समलैंगिक लोगों को भी सम्मान से जीने का हक है।
शीर्ष अदालत ने कहा कि समलैंगिकों के प्रति लोगों के नजरिए में बदलाव होना चाहिए। उनके अधिकारों की भी रक्षा होनी चाहिए।
मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली 5 जजों की संविधान पीठ ने समलैंगिकों के हक में यह फैसला सुनाया।
इस फैसले का करण जौहर ने जोरदार स्वागत किया है। करण जौहर ने ट्विटर पर खुशी ज़ाहिर करते हुए लिखा- 'ऐतिहासिक फैसला... बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं... समलैंगिकता को अपराध नहीं मानना और धारा 377 को खत्म करना मानवता तथा समान अधिकारों के लिए बड़ी उपलब्धि... देश को ऑक्सीजन वापस मिल गई है।'
Historical judgment!!!! So proud today! Decriminalising homosexuality and abolishing #Section377 is a huge thumbs up for humanity and equal rights! The country gets its oxygen back! pic.twitter.com/ZOXwKmKDp5
— Karan Johar (@karanjohar) September 6, 2018
कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ ने भी फैसले का स्वागत किया है। इनमें अभिषेक बच्चन, स्वरा भास्कर, आयुष्मान खुराना, ईशा गुप्ता शामिल हैं। आयुष्मान ने ट्वीट किया- 'RIP Section 377'... आज के दिन विकासशील भारत में एक नई चमक बढ़ गई है।'
Congratulations to all the activists and petitioners on #SupremeCourt judgement scrapping #Section377 Your perseverance just made #India a freer place for everyone ! #LoveIsLove #Pride #377Verdict #377Scrapped Three cheers for the #SupremeCourt pic.twitter.com/grA64TTB3w
— Swara Bhasker (@ReallySwara) September 6, 2018
