सम्बंधित जानकारी
- क्या मौनी रॉय ने कर ली है सगाई? इस वीडियो के बाद लगाए जा रहे कयास
- सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की व्हाट्सएप चैट आई सामने, क्या अपनी बहन से नाराज से एक्टर?
- 'वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' के लिए चुनी गई मराठी फिल्म के समर्थन में आगे आईं जैकलीन फर्नांडिस
- जन्माष्टमी के मौके पर खास गाना लेकर आ रहे जैकी भगनानी, पोस्टर हुआ रिलीज
- सुशांत सिंह राजपूत केस : रिया चक्रवर्ती से एक बार फिर होगी पूछताछ, ईडी ने भेजा समन
ऑनलाइन क्लासेस के जरिए हिन्दी सीख रही आराध्या बच्चन, वीडियो वायरल
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चनभी अपने दादाजी की तरह ही सभी भाषाओं को अपनी तरह बोलना और पढ़ना सीख रही हैं। अभी जब कोरोना वायरस की वजह से स्कूल बंद है तो आराध्या ऑनलाइन क्लासेस के जरिए पढ़ाई कर रही हैं।
आराध्या का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आराध्या हिन्दी की ऑनलाइन क्लास ले रही है। इस वीडियो में आराध्या हिन्दी की कविता पढ़ती नजर आ रही हैं। कविता पढ़ने के बाद आराध्या अपनी टीजर का शुक्रिया करते हुए कह रही हैं, 'धन्यवाद मिस।'
आराध्या ने इस दौरान सफेद रंग का हेयर बैंड लगा रखा है। साथ ही हल्के नीले रंग की शर्ट पहनी हुई है। आराध्या कुछ हफ्ते पहले ही कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद घर लौटी हैं। अब वो फिर से सामान्य जिंदगी की ओर लौट रही हैं। ऐसे में आराध्या अब अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं।
बता दें कि बच्चन परिवार के सदस्यों में से सबसे पहले ऐश्वर्या राय और आराध्या ने कोरोना वायरस को मात दी थी। इसके बाद कुछ ही दिन पहले अमिताभ बच्चन ने भी इस बीमारी को मात दे दी। केवल अभिषेक बच्चन ही अस्पताल में भर्ती थे। आखिरकार वो भी ठीक होकर घर पहुंच गए हैं।
