सम्बंधित जानकारी
- नितेश तिवारी की 'रामायणम्' ट्रेलर से 11 सेकंड का सीन लीक! यूजर्स ने जताई नाराजगी
- अक्षय कुमार ने मुंबई में बेचे 2 लग्जरी फ्लैट्स, 9 साल में कमाया इतना मुनाफा
- क्यों एनीमेशन में लौट रही है 'बाहुबली' की दुनिया? एसएस राजामौली ने खोला राज
- 'मिर्जापुर: द मूवी' में नए लेवल पर दिखेंगे गुड्डू पंडित, अली फजल का बदला हुआ अंदाज करेगा सरप्राइज
- जब 'गदर' की दीवानगी में दिन-रात चले शोज, डायरेक्टर अनिल शर्मा ने नाम किया था अनोखा रिकॉर्ड
आमिर खान ने तीसरी शादी पर लगाई मुहर, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग घर पर करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आमिर खान ने 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए खुद आमिर खान ने मीडिया के सामने आकर अपनी शादी की तारीख और वेन्यू का खुलासा कर दिया है।
हाल ही में मुंबई में आयोजित राजकुमार हिरानी की आगामी वेब सीरीज 'प्रीतम और पेड्रो' की स्क्रीनिंग के दौरान आमिर खान ने मीडिया से खुलकर बात की। इस दौरान उनके बड़े बेटे जुनैद खान भी उनके साथ मौजूद थे।
मीडिया से बातचीत करते हुए आमिर खान ने कहा, हां, मेरी शादी हो रही है 5 जुलाई को, और बहुत ही छोटी सी शादी है। हम इसे घर पर ही कर रहे हैं, दोनों परिवारों के साथ। यह हमारे लिए बहुत खास दिन है। हम सभी की दुआएं और आशीर्वाद चाहेंगे। प्लीज प्रार्थना करें कि हम खुश रहें और हमारा आगे का सफर शानदार हो।
खबरों के मुताबिक, आमिर और गौरी मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर ही कोर्ट मैरिज करेंगे और इसके बाद एक छोटा सा पारिवारिक फंक्शन होगा। इस शादी में बॉलीवुड की कोई भव्य चकाचौंध या ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन देखने को नहीं मिलेगा। आमिर इसे पूरी तरह से सादगी और प्राइवेसी के साथ मनाना चाहते हैं।
इस शादी की सबसे खूबसूरत और भावुक बात यह है कि आमिर और गौरी के पिछले रिश्तों से हुए चारों बच्चे इस शादी में शामिल होंगे। आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता से उनके दो बच्चे—जुनैद खान और इरा खान हैं। वहीं, दूसरी पत्नी किरण राव से उनका एक बेटा आजाद राव खान है। दूसरी ओर, गौरी स्प्रैट का भी अपनी पिछली शादी से एक बेटा है। ये सभी बच्चे अपने माता-पिता के इस नए सफर की शुरुआत के गवाह बनेंगे।
कौन हैं गौरी स्प्रैट?
मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली गौरी स्प्रैट का बैकग्राउंड फैशन, ब्यूटी और एंटरप्रेन्योरशिप से जुड़ा रहा है। मुंबई शिफ्ट होने से पहले वह बेंगलुरु में एक लीडिंग हेयरकेयर ब्रांड के साथ जुड़ी हुई थीं। फिलहाल वह 'आमिर खान प्रोडक्शंस' में आमिर खान की मदद कर रही हैं।
आमिर और गौरी की मुलाकात एक्टर की कजिन नुजहत खान के जरिए बेंगलुरु में हुई थी। पहले दोनों में दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। लगभग एक साल तक डेट करने के बाद, पिछले साल मार्च में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर आमिर खान ने पहली बार गौरी को मीडिया से मिलवाया था और अपने रिश्ते को पब्लिक किया था।
यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। उनकी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से हुई थी, जो साल 2002 में आपसी सहमति से तलाक के साथ खत्म हुई। इसके बाद साल 2005 में उन्होंने फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की। करीब 15 साल साथ रहने के बाद, साल 2021 में आमिर और किरण ने भी अलग होने का फैसला किया, हालांकि दोनों आज भी अपने बेटे आज़ाद की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं और अच्छे दोस्त हैं।
