1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar sells two luxury apartments in mumbai earns rs 3 crore profit

अक्षय कुमार ने मुंबई में बेचे 2 लग्जरी फ्लैट्स, 9 साल में कमाया इतना मुनाफा

Akshay Kumar
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' यानी अक्षय कुमार सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि प्रॉपर्टी मार्केट में भी चौके-छक्के लगा रहे हैं। फिल्मों में मुनाफे के हिस्सेदार रहने वाले अक्षय अब अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो को लगातार रीस्ट्रक्चर कर रहे हैं। खबरों के अनुसार अक्षय ने मुंबई में अपने दो लग्जरी अपार्टमेंट करोड़ों रुपए के मुनाफे में बेच ‍दिए हैं। 
 
क्रेड मैट्रिक्स द्वारा एक्सेस किए गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, अक्षय कुमार ने मुंबई के मुलुंड वेस्ट में स्थित अपने दो बेहद आलीशान फ्लैट्स को कुल 12.38 करोड़ रुपए की भारी-भरकम रकम में बेच दिया है। अक्षय कुमार के ये दोनों अपार्टमेंट्स मुलुंड वेस्ट के एलबीएस रोड पर स्थित ओबेरॉय रियल्टी के प्रीमियम प्रोजेक्ट 'ओबेरॉय एनिग्मा' की ऊंची मंजिलों पर स्थित हैं।
प्रत्येक अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,886 वर्ग फुट है। इस पूरी डील के तहत दोनों फ्लैट्स के साथ कुल 6 डेडिकेटेड कार पार्किंग स्पेस दिए गए हैं। अक्षय ने अक्टूबर 2017 में इन दोनों फ्लैट्स को करीब 4.49 करोड़ रुपए प्रति फ्लैट में खरीदा था। इन्हें 'सनी होम केयर प्राइवेट लिमिटेड' को 6.19 करोड़ रुपए प्रति फ्लैट के हिसाब से बेचा गया है।
 
खरीदार कंपनी ने इस सौदे के लिए प्रति फ्लैट 37.14 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी चुकाई है, जिसका रजिस्ट्रेशन 30 जून 2026 को हुआ। इस तरह अक्षय कुमार ने हर फ्लैट पर करीब 1.70 करोड़ रुपए का सीधा मुनाफा कमाया, जो लगभग 9 वर्षों में 38% की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है।
बोरीवली ईस्ट में भी एक महीने पहले की थी बड़ी डील
यह पहली बार नहीं है जब अक्षय ने इस साल प्रॉपर्टी बेची हो। ठीक इसी महीने की शुरुआत में यानी 2 जून 2026 को, अक्षय कुमार ने बोरीवली (ईस्ट) स्थित 'ओबेरॉय स्काई सिटी' में भी अपने दो अपार्टमेंट्स कुल 7.1 करोड़ रुपए में बेचे थे। इस डील को सुवर्णा रूपेशकुमार सकपाल नामक खरीदार ने पूरा किया था।
 
बिजनेस और फिल्मों के लिहाज से अक्षय कुमार के लिए समय बेहतरीन चल रहा है। हाल ही में उनकी फिल्म 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर 270 करोड़ रुपए से अधिक का शानदार वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है, और वर्तमान में उनकी मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' भी थिएटर्स में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
नितेश तिवारी की 'रामायणम्' ट्रेलर से 11 सेकंड का सीन लीक! यूजर्स ने जताई नाराजगी