52 साल की उम्र में भी कुंआरी हैं गीता कपूर, इंटीमेसी पर बोलीं- फिजिकली सैटिस्फाईड हूं...
बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर गीता कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए भी फेमस हैं। गीता कपूर भले ही 52 साल की उम्र में कुंआरी हैं, लेकिन रियलिटी शोज में उन्हें 'गीता मां' के नाम से पुकारा जाता है। हाल ही में गीता ने एक इंटरव्यू में इंटीमेसी और सेल्फ अवेयरनेस पर बात की थी, जिसपर खूब बवाल मचा था।
अब गीता कपूर ने इसपर सफाई दी है। हिंदी रश संग बात करते हुए गीता ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने जो कहा था, आज भी वह उस बात पर कायम हैं। सिर्फ इसलिए कि लोग उन्हें गीता मां कहते हैं, यह मान लेना गलत है कि उनकी कोई पर्सनल लाइफ नहीं हो सकती।
गीता कपूर ने कहा, मैं सिर्फ इतना कह रही हूं कि सब नॉर्मल इंसान हैं। आपने मुझे एक उपाधि दी है, जहां पर आपको लगता है कि इनकी जिंदगी में ऐसा कुछ भी नहीं हो सकता। आपने मुझे एक दर्जा दिया है, मैंने तो ये दर्जा मांगा नहीं आपसे। मैं सिर्फ एक आम इंसान हूं।
उन्होंने कहा, ऐसा कुछ भी नहीं है मेरे घर में अलग जो आपके घर में नहीं है। दाल चावल हम भी खाते हैं आप भी खाते हो। अलग क्या है। तो जो आप करते हो वो आपको सुनना नहीं हैं। फीलिंग्स हर किसी की होती है। हम उसको अलग-अलग नाम देते हैं। कोई वेलनेस कहता है, कोई कुछ और कहता है।
गीता कपूर ने कहा, आपने मुझसे एक सवाल पूछा, मैंने नहीं कहा कि मैं करती हूं। मैंने कहा कि आपको क्या लगता है कि मैं नहीं करती होऊंगी। इसमें बुराई क्या है। मैं फिजिकली सैटिस्फाईड हूं। मैं आज भी अपने बयान पर कायम हूं। क्यों ऐसा लगता है कि बोलना नहीं चाहिए। किया भी है तो क्या हुआ क्या आप नहीं करते या कोई और नहीं करता।