शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunny deol varun dhawan war drama movie border 2 trailer released
Last Modified: शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 (12:17 IST)

देशभक्ति से भरा 'बॉर्डर 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Border 2 movie trailer
साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ लीड़ रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी अहम किरदार में दिखेंगी।
 
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत सनी देओल के जबरदस्त डायलॉग से होती है। वह जवानों का हौंसला बढ़ाते हुए कहते हैं, 'नक्शे पर खींची गई लकीरें ही फौजी के लिए सिर्फ बॉर्डर नहीं होती, बल्कि एक वादा भी होता है कि वो किसी को भी उस लकीर से आगे आने ना दे। ना कोई दुश्मन, ना उसकी गोली और ना उसका इरादा। अब कुछ भी हो जाए, लेकिन ये वादा टूटना नहीं चाहिए।
 
इसके आगे ट्रेलर में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की झलक देखने को मिलती हैं। तीनों ही जमीन, आसमान और समंदर में भारत की रक्षा करते दिख रहे हैं। ट्रेलर में काफी इमोशन मोमेंट्स भी दिखाए गए हैं। सभी अपने परिवार से वादा करते हैं कि वो वापस जरूर आएंगे।
 
सनी देओल ने 'बॉर्डर 2' का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, 'एक युद्ध जो हमेशा याद रहेगा... एक लीगेसी जो चलती जा रही है... बॉर्डर 2 ट्रेलर आउट नाउ... 23 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज होगी।'
 
'बॉर्डर 2' का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म को जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में वरुण धवन और सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें
फिल्म 'एक दिन' का टीजर रिलीज, साई पल्लवी संग रोमांस करते दिखे जुनैद खान