1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Mrunal Thakur and Dhanush to tie the knot on 14 February
Last Updated : शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 (16:09 IST)

तलाकशुदा साउथ स्टार धनुष संग शादी रचाएंगी मृणाल ठाकुर, इस दिन लेंगी सात फेरे!

Dhanush to get married again
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर बीते काफी समय से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मृणाल का नाम तलाकशुदा साउथ एक्टर धनुष के साथ जोड़ा जा रहा है। खबरों के अनुसार मृणाल लंबे वक्त से दो बच्चों के पिता धनुष को डेट कर रही हैं। 
 
हालांकि अपने रिलेशनशिप को लेकर न तो मृणाल ने और न ही धनुष ने कभी कुछ कहा है। लेकिन अब खबरें आई है कि मृणाल और धनुष जल्द ही शादी करने वाले है। वायरल हो रही रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों 14 फरवरी को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 
 
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि धनुष और मृणाल एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करेंगे। शादी में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। हालांकि, अब तक मृणाल ठाकुर और धनुष की तरफ से अपने रिश्ते और शादी की खबरों पर कुछ नहीं कहा गया है। 

 
मृणाल और धनुष की खबरों को इस वजह से भी सही माना जा रहा है क्योंकि मृणाल और धनुष दोनों ही अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। बीते दिनों मृणाल ने एक इंटरव्यू में धनुष संग रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने धनुष को अपना अच्छा दोस्त बताया था। 
 
बता दें कि धनुष की पहली शादी साउथ स्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या संग साल 2004 में हुई थी। दोनों ने 2024 में आपसी सहमती से तलाक ले लिया था। धनुष और ऐश्वर्या के दो बच्चे भी है। 
ये भी पढ़ें
52 साल की उम्र में भी कुंआरी हैं गीता कपूर, इंटीमेसी पर बोलीं- फिजिकली सैटिस्फाईड हूं...