सम्बंधित जानकारी
- सुहाना खान का ट्रेडिशनल दिवाली लुक, शाहरुख ने पूछा- साड़ी तुमने बांधी?
- 'केबीसी' के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ हुआ हादसा, कटी पैर की नस
- जब कैटरीना कैफ ने उड़ाया था मलाइका अरोड़ा के फैशन लेबल का मजाक
- बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं प्रभास, इतने करोड़ रुपए है नेटवर्थ
- जब रेस्टोरेंट के बाथरूम से निकलकर पैंट चढ़ाना भूल गई थीं मलाइका अरोरा
जानिए कौन है बॉलीवुड का सेक्सी बम और एटम बम
दीपावली पर पटाखों का अपना महत्व होता है। जिस तरह बाज़ार में तरह-तरह के पटाखे मौजूद हैं, उसी तरह बॉलीवुड में भी कई तरह के पटाखे पाए जाते हैं। पेश है एक झलक :
बॉलीवुड के रॉकेट
बॉलीवुड के रॉकेट हैं आमिर खान। जिस तरह रॉकेट ऊँचाइयों को छूने की कोशिश करता है, उसी तरह ये हर बार अपने अभिनय और बॉक्स ऑफिस मूल्य की वजह से नित नई ऊँचाइयों को छूते रहते हैं।
बॉलीवुड के एटम बम
एटम बम का धमाका जबर्दस्त होता है। उसके धमाके के आगे छोटे-मोटे पटाखे कहीं नहीं लगते। बॉलीवुड के एटम बम हैं सलमान खान। बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाके के साथ उनकी फिल्म शुरुआत करती है। उनकी फिल्में किसी धमाके से कम नहीं होती।
बॉलीवुड की फुलझडि़याँ :
फुलझडि़याँ बड़ी प्यारी और आकर्षक लगती हैं। इन्हें देखकर मन को बड़ा अच्छा महसूस होता है। बॉलीवुड की नायिकाएँ किसी फुलझड़ी से कम नहीं हैं। दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट को दर्शक परदे पर देख बड़े खुश होते हैं और सीटियाँ बजाते हैं।
बॉलीवुड के अनार
ऐसे सितारे जिनकी फिल्मों में हर तरह का मसाला होता है। अनार भी ऐसा पटाखा है जो सभी को पसंद आता है उसी तरह अक्षय कुमार और वरुण धवन की फिल्में सभी को पसंद आती हैं।
बॉलीवुड के सेक्सी बम
यह पटाखा सिर्फ बॉलीवुड में ही पाया जाता है। सनी लियोनी, जैकलीन फर्नांडिस, ईशा गुप्ता जैसी नायिकाएं सेक्सी बम की श्रेणी में आती हैं। इनके धमाकों (अदाओं) से सिनेमाघर में बैठा दर्शक घायल हो जाता है।
