ramcharitmanas
Mon, 31 Aug 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Bipasha Basu, Sushmita Sen, Tabu, Priyanka Chopra, Katrina Kaif

उम्र 35 पार... विवाह के नहीं आसार

बिपाशा बसु
वैसे हम कौन होते हैं ये फैसला करने वाले कि कौन कब या किस उम्र में शादी करें, लेकिन फैंस अपने खास स्टार्स को इतना चाहते हैं कि अपने प्रिय सितारे से जुड़ी हर-छोटी बातों की वे चिंता करते हैं। यहां पेश है वो हीरोइनें जिनकी उम्र तीस पार कर गई है, लेकिन शादी के मूड में वे नहीं हैं, किंतु उनके फैंस जरूर चिंतित हैं, जैसे सलमान का निकाह न होना एक राष्ट्रीय समस्या बन गया है। 
 
सलमान खान  
उम्र : 51 वर्ष 
लव अफेयर :  सलमान ने तो कभी नहीं माना, पर संगीता बिजलानी से लेकर तो यूलिया वंतूर तक कई लड़कियों से सल्लू के नाम जुड़े  

सलमान की शादी राष्ट्रीय मुद्दा है। सलमान है कि मानते ही नहीं है और उनके फैंस उन्हें शादीशुदा देखना चाहते हैं। सलमान को भी नहीं पता कि उनकी शादी होगी या नहीं? होगी तो कब होगी? किसके साथ होगी?

मल्लिका शेरावत
उम्र : 40 वर्ष 
लव अफेयर : कोई नहीं। 
न भारत में कोई फिल्म न अमेरिका में। शादी कर तलाक ले चुकी हैं ऐसी अफवाहें। मल्लिका को अब तक कोई राजकुमार नहीं मिला है। फिलहाल फुर्सत है। 
 
 

सुष्मिता सेन
उम्र : 41 वर्ष
लव अफेयर : विक्रम भट्ट, रणदीप हुडा और अन्य। फिलहाल कोई नहीं। 
सुष्मिता को फिल्मों से गायब हुए अरसा हो गया। अपने गोद ली हुई बेटियों की परवरिश में व्यस्त। शादी करने की इच्छा है, लेकिन मिस सेन को मिस्टर राइट अब तक नहीं मिला। 
 
 

अमीषा पटेल
उम्र : 40 वर्ष
लव अफेयर : फिलहाल कोई नहीं। विक्रम भट्ट और कानव पुरी से नाम जुड़ा। 
अमीषा पटेल की आखिरी फिल्म कौन सी थी, शायद किसी को याद भी नहीं होगा। न शादी हो रही है और न ही करियर में कुछ बचा है। 
 
 

नेहा धूपिया
उम्र : 36 वर्ष
लव अफेयर : ऋत्विक भट्टाचार्य से ब्रेकअप
फिल्मों से पूछ परख खत्म हो गई। ऋत्विक से रोमांस लंबे समय तक चला, लेकिन शादी की दहलीज तक नहीं पहुंच पाया। 
 
 
 

करण जौहर 
उम्र : 44 वर्ष
लव अफेयर : करण कुछ लड़कियों पर मरते थे, लेकिन वे किसी और की हो गईं और दिल टूट गया।

करण बिना शादी के पिता बन गए हैं। अब शादी करने की ख्वाहिश उनमें बाकी नहीं रह गई है।  

 
 

एकता कपूर 
उम्र : 41 वर्ष
लव अफेयर : फिलहाल किसी के साथ नहीं 
छोटे परदे की महारानी एकता के पास प्यार, शादी के लिए फुर्सत नहीं है। उन्हें लगता है कि उनके साथ तालमेल बैठाना किसी के लिए मुमकिन नहीं है। फिलहाल वे शादी की जरूरत महसूस नहीं करती।  
 
 
 

तब्बू
उम्र :  45 वर्ष
लव अफेयर : कोई नहीं
साल-दो साल में इक्का-दुक्का फिल्मों में नजर आती हैं। लगता है कि शादी का मूड नहीं है। 45 वर्ष तक कोई नहीं मिला, शायद अकेले रहना ही पसंद। 

रणदीप हुड्डा 
उम्र :  40 वर्ष
लव अफेयर : सुष्मिता सेन और नीतू चन्द्रा के बेहद नजदीक थे, लेकिन अब सिंगल
रणदीप हुड्डा का रोमांस सुष्मिता सेन और नीतू चन्द्रा के साथ लंबे समय तक चला, लेकिन बात शादी की दहलीज तक नहीं पहुंच पाई। रणदीक इन दिनों सिंगल स्टेटस का जम कर मजा लूट रहे हैं।

अभय देओल  
उम्र : 41 वर्ष 
लव अफेयर :  प्रीति देसाई से बहुत लंबा रोमांस  

अभय देओल का अच्छा भला अभिनय का करियर चल रहा था, लेकिन वे दिशा भटक गए। उम्र हो चली है लेकिन शादी उन्होंने अब तक नहीं की है। देओल खानदान में ऐसा कम ही देखने को मिलता है। 
ये भी पढ़ें
बाहुबली 2.... 4 क्लाइमैक्स और 30 करोड़ रु. का खर्चा