Hanuman Chalisa
Tue, 3 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bahubali 2, Climax of Bahbubali, Prabhas

बाहुबली 2.... 4 क्लाइमैक्स और 30 करोड़ रु. का खर्चा

बाहुबली 2
फिल्में लीक होना इन दिनों आम बात है। इसी कारण फिल्ममेकर्स तमाम सावधानियां बरतते हैं। सेट पर कैमरे, मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होती है। तमाम सावधानियों के बावजूद कुछ दृश्य या पूरी फिल्म रिलीज के पहले लीक हो जाती है। 
 
बाहुबली 2 के मेकर्स इस मामले में पूरी सावधानी बरत रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली ने फिल्म के एक या दो नहीं बल्कि पूरे चार क्लाइमैक्स फिल्माए हैं ताकि एक लीक भी हो जाए तो उसे बदला जा सके। 
 
सू‍त्रों का कहना है कि उन्होंने अलग-अलग टीम के साथ ये क्लाइमैक्स शूट किए हैं। कम से कम लोग उन्होंने टीम में रखे हैं। चारों क्लाइमैक्स के बारे में गिनती के लोग ही जानकारी रखते हैं। 
 
चार क्लाइमैक्स शूट करने के कारण पैसा भी खूब लगा है। बताया जा रहा है कि सिर्फ क्लाइमैक्स पर तीस करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इतने में तो दो-तीन छोटी फिल्म बन जाती। 
ये भी पढ़ें
रामू के ट्वीट पर क्या बोले टाइगर श्रॉफ?