Sun, 26 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Baadshaho, Superhit, Ajay Devgn

5 कारण जो बना सकते हैं बादशाहो को सुपरहिट

बादशाहो
बादशाहो एक सितंबर को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म से बॉलीवुड को बहुत ज्यादा उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। पेश है 5 ऐसे कारण जो फिल्म को हिट बना सकते हैं। 
 
शानदार स्टार कास्ट 
फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता, इलियाना डीक्रूज़, संजय मिश्रा जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। साथ में सनी लियोन का डांस भी है। इतने सारे नाम दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं, लिहाजा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर सकती है। 
 
अजय और मिलन
फिल्म का निर्देशन मिलन लथुरिया ने किया है। मिलन ने अजय के साथ कच्चे धागे और वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। यह अजय के करियर की श्रेष्ठ फिल्मों में से एक मानी जाती है। दोनों का कॉम्बिनेशन एक बार फिर हिट फिल्म की उम्मीद जगाता है। 
 
अजय और इमरान 
अजय देवगन और इमरान हाशमी आम आदमी के हीरो हैं। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर का दर्शक उन्हें बहुत पसंद करता है। यह बात सही है कि उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ठंडी रही है, लेकिन उनका स्टारडम कम नहीं हुआ है। दोनों वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई और दिल तो बच्चा है जी में साथ आए थे। दोनों का साथ में आना फिल्म के लिए फायदेमंद हो सकता है। 
 
एक्शन फिल्म 
एक अच्छी एक्शन मूवी लंबे समय से नहीं आई है। इस फिल्म के एक्शन दृश्यों की खासी चर्चा है। एक्शन यदि पसंद किया गया तो फिल्म बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती है। 
 
फिल्म का नाम और कहानी 
फिल्म की कहानी अपने खजाने को सरकार से बचाने की है। ट्रक द्वारा जयपुर से दिल्ली खजाना ले जाया जा रहा है। अजय देवगन और उनके साथी किस तरह खजाने को बचाते हैं यह देखना रोचक होगा। फिल्म का नाम भी दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। 
ये भी पढ़ें
जया बच्चन फैन पर भड़की और कहा स्टुपिड