Mon, 20 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Leone, Item Song, Boyz, Baadshaho

फेवरेट फैंटेसी फीमेल सनी लियोन को बताया और मिल गया आइटम सांग

सनी लियोन
सनी लियोन बतौर हीरोइन फिल्में भले ही नहीं मिल रही हो, लेकिन आइटम सांग में उनकी डिमांड बनी हुई है। निर्माता-निर्देशकों का मानना है कि सनी का नाम फिल्म से जुड़ता है तो इसका फायदा मिलता है। दर्शकों की तबियत सनी को देख हरी हो जाती है। 
 
सनी लियोन अब मराठी फिल्म 'बॉयज़' में आइटम सांग करती नजर आएंगी। यह दो पुराने गाने 'मेरा बाबू छैलछबीला' और 'हनीमून ला' को मिक्स कर बनाया गया है। इसे सुनिधि चौहान ने गया है और गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। सनी इस गाने में लावणी भी करती नजर आएंगी। 
 
फिल्म के निर्देशक विशाल ने सनी को यूंही नहीं चुन लिया। उन्होंने युवाओं के बीच एक सर्वे कराया कि उनकी फेवरेट फैंटेसी फीमेल कौन है और ज्यादातर ने सनी लियोन का नाम लिया। बस फिर क्या था, इस इंडो-वेस्टर्न आइटम सांग में सनी को चुन लिया गया। इस वर्ष सनी लियोन का यह चौथा आइटम सांग है। 
 
रईस में शाहरुख के साथ
 
वर्ष की शुरुआत में वे 'रईस' में शाहरुख खान के साथ 'लैला' आइटम सांग पर थिरकती नजर आई थीं। कहना होगा कि रईस का यह गाना फिल्म के प्रमुख आकर्षणों में से एक था। 
 
बादशाहो में इमरान के साथ 
इसके बाद सनी लियोन ने मिलन लथुरिया की फिल्म 'बादशाहो' के लिए 'पिया मोरे' नामक सांग किया। जिसमें वे इमरान हाशमी के साथ दिखाई देंगी। यह फिल्म अभी रिलीज होना बाकी है। 
 
भूमि में भी आइटम सांग 
तीसरा आइटम सांग सनी ने संजय दत्त की कमबैक फिल्म 'भूमि' के लिए किया है। 'ट्रिपी ट्रिपी' नामक यह गाना धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहा है। यह फिल्म भी रिलीज होना है। 
ये भी पढ़ें
सलमान खान इस बार गणेशोत्सव गैलेक्सी अपार्टमेंट पर क्यों नहीं मना रहे हैं?