dharma sangrah
Sun, 22 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. The Battle of Saragarhi, Ajay Devgn, Salmaan Khan

सलमान खान को अजय देवगन ने दी मात

सारागढ़ी की लड़ाई
एक ही विषय पर दो फिल्मों का बनना बॉलीवुड के लिए नई बात नहीं है। एक बार तो शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित तीन फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई थी। 
 
कुछ समय पहले खबर आई थी कि सलमान खान और करण जौहर सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित फिल्म बनाने वाले हैं जिसमें लीड रोल अक्षय कुमार निभाएंगे। इसी विषय पर अजय देवगन फिल्म बनाने की घोषणा बहुत पहले कर चुके थे। करण और सलमान के इस कदम से वे हैरान रह गए, लेकिन उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि वे इस विषय पर फिल्म नहीं बनाएंगे। 
 
सलमान कहते रहे कि वे फिल्म बनाने वाले हैं, लेकिन अब उनकी फिल्म बंद हो गई है और अजय की फिल्म बनाने की योजना में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। सलमान को पीछे हटना पड़ा और एक तरह से अजय ने सलमान को मात दे डाली है। 
 
हाल ही में अजय देवगन ने खुलासा किया कि वे इस फिल्म को जरूर बनाएंगे। अजय ने कहा कि सलमान खान इसी विषय पर आधारित फिल्म नहीं बना रहे हैं। कोई और इस विषय पर फिल्म बना रहा है या नहीं, ये तो उन्हें मालूम नहीं है, लेकिन वह निश्चित रूप से आगे बढ़कर इस विषय पर फिल्म बना रहे हैं। 
 
अजय के अनुसार यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी इसलिए इसे तैयार होकर रिलीज होने में कम से कम दो साल लगेंगे। अगर कोई और इसी विषय पर भी फिल्म बना रहा हो तो उन्हें चिंता नहीं है। 
 
खबर है कि राजकुमार संतोषी द्वारा सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित फिल्म पिछले साल शुरू हो चुकी है, जिसमें रणदीप हुड्डा हैं। अजय देवगन की फिल्म की कास्टिंग होना बाकी है।