सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shah Rukh Khan, Rohit Shetty, Golmaal Again, Jab Harry Met Sejal
Written By

शाहरुख को अब रोहित ही बचा सकते हैं!

शाहरुख खान
किंग खान का सिंहासन डोल रहा है और ऐसे में उन्हें एक हिट फिल्म की सख्त जरूरत है। खबर है कि शाहरुख खान एक बार फिर रोहित शेट्टी की शरण में हैं और चाहते हैं कि रोहित उनके लिए फिल्म बनाए। 
 
रोहित ने शाहरुख के साथ 'चेन्नई एक्सप्रेस' नामक सुपरहिट फिल्म बनाई थी। उनकी साथ में की गई आखिरी फिल्म 'दिलवाले' थी जो असफल रही थी। इसके बाद दोनों के संबंध में भी दरार आ गई, लेकिन बीती बातों को दोनों ने भूला दिया। 
 
पिछले दिनों शाहरुख और रोहित ने मेहबूब स्टुडियो में मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार शाहरुख ने रोहित के साथ फिर से फिल्म करने की इच्छा व्यक्त की है क्योंकि रोहित का रिकॉर्ड बेहतरीन है। उन्होंने कई हिट फिल्में बनाई हैं। 


 
इस समय रोहित 'गोलमाल अगेन' में व्यस्त हैं जो दिवाली पर रिलीज हो रही है। उसके बाद वे रणवीर सिंह को लेकर 'माई नेम इज़ लखन' बनाएंगे। शाहरुख चाहते हैं कि रोहित उनको लेकर भी एक फिल्म प्लान करें और उसे जल्दी प्रदर्शित करें। सूत्रों के अनुसार उन्होंने रोहित को स्क्रिप्ट तलाश करने को भी कहा है। 
 
दूसरी ओर रोहित ने इस मुलाकात को सिर्फ औप‍चारिक बताया है। उनका कहना है कि हम दोनों एक ही स्टुडियो में थे। मैं उनसे मुलाकात करने के लिए चला गया तो इस तरह की बातें होने लगीं। 
 
गौरतलब है कि शाहरुख की पिछली फिल्में फैन और जब हैरी मेट सेजल तो सौ करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाई। उनके स्टारडम पर सवालिया निशान लग गए हैं और फिल्म वितरकों अब शाहरुख पर ज्यादा भरोसा नहीं रह गया है। 
ये भी पढ़ें
ए जेंटलमैन- सुंदर सुशील, रिस्की : फिल्म समीक्षा