1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. ब्यूटी केयर टिप्स

भीगे मौसम में वाटरप्रूफ मिनरल मेकअप

भीगे मौसम
ND
यदि आप बारिश के मौसम में खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो वाटरप्रूफ मिनरल मेकअप को अपना लीजिए। फिर देखिए कि आप कैसे पार्टियों की शान बनती हैं। यह मेकअप रोजमर्रा में भी आपकी सुंदरता में चार चांद लगाने में सहायक हैं।

चूंकि केमिकल रहित यह मेकअप बारिश जैसे चिपचिपे मौसम में आपकी त्वचा को तरोताजा रखता है, साथ ही पानी में भीगने के बाद बिग़ड़ता भी नहीं है। इन दिनों पार्टी हो या अन्य समारोह युवतियों व महिलाओं की पहली पसंद मिनरल मेकअप ही बना हुआ है।

ND
प्राकृतिक तत्वों से बना है
मिनरल मेकअप में उपयोग किए जाने वाले फाउंडेशन, लूज पावडर, आईशैडो, लिपस्टिक, ब्लशर, मस्कारा, आईलाइनर, कंसीलर आदि में कोई भी हानिकारक तत्व नहीं है। यह पूर्ण रूप से प्राकृतिक तत्वों से मिलकर बना हुआ है, इसलिए इसे मिनरल मेकअप कहते हैं। यह एल्कोहल रहित है, जिससे त्वचा पर कोई साइड इफैक्ट नहीं होता। धूप में आप इस मेकअप को करके जा सकते हैं, चूंकि यह त्वचा को धूप से बचाने के लिए नेचुरल सनस्क्रीन की तरह कार्य करता है।

लाइट कलर्स का उपयोग
यह मेकअप नेचुरल लुक लिए होता है, जिसमें लाइट कलर्स का उपयोग किया जाता है। इससे चेहरे पर प्राकृतिक चमक बनी रहती है। बारिश के मौसम में पानी में भीगने के बाद भी यह मेकअप जैसा का तैसा बना रहता है। इस मेकअप में आंखों व होंठों पर ब्लू ग्रीनिश कलर कॉम्बिनेशन लगाया जाता है। मिनरल मेकअप की किट में रेड, पिंक, ब्लू, ग्रीन, वायलेट का खासा कॉम्बिनेशन होता है, जिससे चेहरे को एक नया लुक दिया जाता है।