1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. ब्यूटी केयर टिप्स

पाएं रेशमी बालों की चमक

स्वास्थ्य
ND
ग्लोइंग स्किन और चमकते-लहराते बाल पाने के लिए पार्लर जाना ही एकमात्र ऑप्शन नहीं है। आप कुछ ऐसे घरेलू नुस्‍खे अपना सकते हैं जि‍ससे आपके बाल रेशमी बने रहेंगे।

1. अगर आपके बाल ड्राई हैं, तो हफ्ते में एक बार बालों पर गर्म तेल की मसाज व भाप दें। गर्म तेल बालों को ड्राई होने से रोकेगा और उन्हें मुलायम बनाएगा।

2. मेहंदी को कलर आने तक ही बालों पर लगाकर रखें और फिर तुरंत धो दें। मेहंदी जितनी देर बालों में लगी रहती है, उतनी देर बालों की नमी सोखती है।

3. अंडा, जैतून का तेल, दूध, केला मिलाकर पैक बनाकर बालों पर लगाएँ। इससे बालों को पोषण मिलता है, जो उन्हें चमकदार बनाने के साथ ही बालों को टूटने से भी बचाता है।

4. ड्राई बालों पर ब्रशिंग स्कैल्प पर दबाकर करने से तैलीय ग्रंथियां सक्रिय होती है, जिससे बालों की ड्राईनेस कम होती है।