1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. ब्यूटी केयर टिप्स

जिद्दी पिंपल्स से पाएं छुटकारा

पिंपल्स
ND
पिंपल्स उपचार का विषय है। अगर आपकी त्वचा पर काफी समय से पिंपल्स हैं तो इसके लिए आपको त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करना होगा, हो सकता है इस समस्या के लिए आपको दवाओं की आवश्यकता पड़े।

उपचार में देर करने से पिंपल स्थाई हो जाते हैं, इसलिए इनका उपचार फटाफट करवाएं।

पिंपल के दाग़ मिटाने के लिए उन पर रात में डेपिव्हाइट या कोजिक मलहम लगाएं। रात को सोने से पहले पूरे चेहरे पर ड्यूसॉफ्ट लोशन लगाएं, ताकि त्वचा को जरूरी नमी मिल सके और यह चमकदार बनी रहे।

जौ का आटा व खीरा मुंहासे के दाग हटाने में बेहद ही लाभकारी होता है। आप चाहे तो खीरे को कद्दूकस कर इसे हर रोज अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।

मुंहासे दूर करने के लिए सबसे पहले आधी कटोरी जौ के आटे में खीरे का रस को मिलाएं। तथा इस लेप को पूरे चेहरे पर लगाएं।

आप चाहे तो नियमित रूप से इस लेप को चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे चेहरे पर बीस मिनट तक लगाने के बाद दूध में भीगी कॉटन से धीरे-धीरे इस लेप को छुड़ा लें।