1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. ब्यूटी केयर टिप्स

जब असमय झुर्रियां सताए

स्वास्थ्य
ND
आपके चेहरे पर, गले पर, बांहों पर झुर्रियां पड़ गई हैं तो आप अंडे को सौंदर्य प्रसाधन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। अंडे की सफेदी को फेंटें और उसमें थोड़ा नींबू को भी निचोड़ दें।

अब इस फेस पैक को आंखों के हिस्से को छोड़कर पूरे चेहरे पर, बांहों पर, गले पर लगाएं। दस मिनट के बाद ठंडे पानी से इसे धो दें।

ND
अंडे की सफेदी त्वचा के खुले रोम छिद्रों को कसती है, जिससे ढीली त्वचा कस जाती है। झुर्रियों वाली त्वचा के लिए यह एक बढ़िया फेस पैक है।

सनस्क्रीन : लाल चंदन, मुलहठी, अनंत मूल, खस, हल्दी- ये सब चीजें बराबर मात्रा में लेकर महीन पाउडर बना लें। इसमें से एक चम्मच पाउडर को रात के समय शहद या कच्चे दूध में मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे एवं गर्दन पर लगाएं।

सुबह गुनगुने पानी से चेहरा धो दें। यह उपाय रोजाना करने से चेहरे की त्वचा की धूप से रक्षा होती है।