1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. ब्यूटी केयर टिप्स

उफ, ये मुंहासे जाते क्यों नहीं?

-डॉ. विनोद गुप्ता

स्वास्थ्य
ND
मुंहासे खूबसूरत चेहरे पर लगे धब्बे हैं, अतः इनसे निजात पाना जरूरी है। इसके लिए सुविधानुसार कोई भी तरीका चुना जा सकता है-

नीम के साबुन से प्रतिदिन स्नान करें अथवा पानी में दो-चार बूंद डेटॉल डालकर स्नान करें।

चंदन में गुलाब जल डालकर उसका लेप लगाने से भी लाभ होता है। मुंहासों पर आधे घंटे तक यह लगा रहने दें। फिर साफ ठंडे पानी से धो लें। प्रतिदिन इस क्रिया को दोहराएं। पंद्रह दिनों में काफी फर्क पड़ जाएगा।

थोड़ा सा चंदन और एक-दो पत्ती केसर पानी के साथ घिसकर प्रतिदिन आधे घंटे तक मुंहासों पर लगाएं। तत्पश्चात चेहरा साफ-ठंडे पानी से धो लें।

पुदीने को पीसकर मुंहासों पर लगाने से भी लाभ होता है। ऐसा प्रतिदिन आधे घंटे तक 15 दिनों तक करना चाहिए।

तुलसी के पत्तों के रस में टमाटरों का रस मिलाकर लगाने से मुंहासों में लाभ होता है। चेहरे पर नींबू रगड़ने से भी मुंहासे दूर होते हैं।